img

बहुतों को घर में कुत्ता या बिल्ली पालने का शौक होता है। इसके लिए हम अच्छी नस्ल का जानवर चुनते हैं। इसके लिए हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। मगर इसकी कीमत एक हजार या अधिक से अधिक एक लाख से अधिक नहीं होती है। मगर आप यह पढ़कर चौंक जाएंगे कि दुनिया में कुछ पालतू जानवर ऐसे भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

इनमें से कुछ पालतू जानवरों के पास सेलिब्रिटी का दर्जा भी है। ऑल अबाउट कैट्स नाम की एक वेबसाइट ने हाल ही में सबसे महंगे पेट्स की लिस्ट जारी की है। इसमें एक पालतू कुत्ते की कीमत हजारों करोड़ में है।

एक बिल्ली की प्राइस एक हजार करोड़

मशहूर सिंग टेलर स्विफ्ट के पास स्कॉटिश फोल्ड बिल्ली है। उसका नाम ओलिविया बेन्सन है। वेबसाइट के मुताबिक यह दुनिया की तीसरी सबसे महंगी बिल्ली है। ओलिवया की प्राइस 800 करोड़ रुपए है। दूसरी बिल्ली एक सोशल मीडिया प्रभावकार है। उसका नाम नाला बिल्ली है। नाला कैट का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है और उनके 44 लाख फैंस हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाला की प्राइस 825 करोड़ रुपए से ज्यादा है। नाला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

सबसे महंगा कुत्ता

जर्मन शेफर्ड कुत्ता सबसे महंगे कुत्तों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। उसका नाम गुंथर VI है। गुंथर कॉर्पोरेशन कुत्ते का मालिक है। वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस कुत्ते की कीमत 4000 हजार करोड़ रुपए है। जिससे एक छोटा विमान खरीदा जा सकता है।