img

birds have wings but cannot fly: हर पक्षी का ख्वाब आकाश में उड़ने का होता है। आसमान की विशालता में अपनी यात्रा तय करना, हवा के साथ बहना और हर दिशा में उड़ते हुए आजादी का मजा लेना। ये किसी भी पक्षी के अस्तित्व का हिस्सा है। मगर कुछ पंक्षी होते हैं, जो उड़ नहीं सकते। आईये जानते हैं उन पक्षियों के बारे में जो पंख होने के बाद भी उड़ने के मोहताज रहते है।

दुनिया भर में ऐसे कई पक्षी हैं जिनके पंख तो हैं लेकिन वे उड़ नहीं सकते। जिसमें शुतुरमुर्ग को दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी माना गया है। यह उड़ नहीं सकता क्योंकि इसके पंख छोटे हैं।

पेंगुइन अंटार्कटिका द्वीप पर पाए जाते हैं। उनके पंख भी उड़ने के लिए बहुत छोटे हैं। एमु एक आस्ट्रेलियाई पक्षी है। जिसे शुतुरमुर्ग के बाद दूसरा सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। यह उड़ नहीं सकता क्योंकि इसका शरीर भारी है और पंख छोटे हैं।

काकापो न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला तोता जैसा पक्षी है। वह अपने छोटे पंखों के कारण उड़ भी नहीं सकता। न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर पाया जाने वाला ताका पक्षी उड़ भी नहीं सकता।