
IPL 2025: भारतीय टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों के आउट होने के बाद लोकेश राहुल ने अपने अनुभव पर भरोसा करते हुए भारत को मैच जिताया। उन्होंने शानदार खेल दिखाया, नाबाद 34 रन बनाए और टीम को आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब दिलाया। अब आईपीएल 2025 शुरू होने वाला है।
इस साल राहुल दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलेंगे। लोकेश राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी से लौटने के बाद कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल को कप्तानी की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकेश राहुल द्वारा कप्तानी का ऑफर ठुकराने के पीछे एक अहम वजह है। उन्होंने कहा है कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में अधिक योगदान देना चाहते हैं। लोकेश राहुल के टीम की कप्तानी करने से इनकार करने के बाद अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल के बाद अब अक्षर पटेल दिल्ली फ्रेंचाइजी के कप्तान बन सकते हैं। क्योंकि दोनों के नाम शुरू से ही कप्तानी की दौड़ में थे। लेकिन राहुल के मना करने के बाद अक्षर का रास्ता साफ हो गया है।
आईपीएल नीलामी 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लोकेश राहुल को 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। क्योंकि राहुल को पहले भी आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है। वह 2020-21 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे और 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। ऐसे में जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें टीम में खरीदा तो उनका नाम कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे था।