img

उपमुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर कौशांबी जनता को होली की बधाई दी। श्री मौर्य ने भी सभी को प्रेमपूर्वक रंग लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

केशव प्रसाद मौर्य ने आज कौशांबी में बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और ब्रज की होली पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य किया और पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम स्थल पर होली के रंग, फूलों की वर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

विशिष्ट उपस्थिति इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री धर्मराज मौर्य (भाजपा जिलाध्यक्ष, कौशाम्बी) श्रीमती पूजा पाल (माननीय विधायक) विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक।