केशव प्रसाद मौर्य आज कौशांबी में आयोजित दो दिवसीय सरस मेले में पहुंचे जहां उन्होंने विपक्ष पर जामकर निशाना साधा कहा की 2047 तक ना तो सपा और ना ही कांग्रेस के सत्ता में आने के चांस हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास न तो कोई नीति है और न ही विकास का कोई विजन। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति और जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब विपक्ष आधारहीन आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी है, जिसके कारण प्रदेश वर्षों तक पिछड़ता रहा।
श्री मौर्य ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही 'डबल इंजन' की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि आज की सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत पारदर्शी व्यवस्था लागू है।




