img

mini israel: भारत में कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं। भारत में इनमें से कुछ स्थान विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रुचि के हैं। पर्यटन के विकास को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसी जगहें जो सुर्खियों में नहीं थीं, लेकिन इन दिनों मुख्य केंद्र बन गई हैं।

देश की एक ऐसी बेहतरीन जगह इस समय अपनी प्राकृतिक सुंदरता से यहां आने वाले हर किसी को खुश कर रही है और इसको भारत का मिनि इजराइल कहा जाता है।

हिमाचल प्रदेश में इस जगह का नाम धर्मकोट है। यहां बड़ी संख्या में यहूदी मौजूद हैं, जिसके कारण इस जगह को मिनी इजराइल भी कहा जाता है। इजराइल के नागरिक खासतौर पर यहां घूमने के लिए आना पसंद करते हैं। आजकल भारतीय भी इस जगह पर जाना पसंद करते हैं।

परिणामस्वरुप यहां के कैफे, फूड कल्चर और शॉपिंग प्लेस पर इस देश का प्रभाव ज्यादा है। यहां जाने पर आपको लगेगा कि आप इजराइल में आ गए हैं। 
 

--Advertisement--