img

Up Kiran, Digital Desk: अमृतसर के वेरका में एक लड़की द्वारा प्रेम संबंध बनाने से इनकार करने पर 25 वर्षीय युवक रमनवीर सिंह ने ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों के अनुसार, लड़का एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों साथ में घूमते थे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, जब लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार से शादी की बात की, तो लड़की ने साफ़ कह दिया कि वह विदेश जा रही है और अब वह लड़के से शादी नहीं कर सकती। यह सुनकर लड़का बुरी तरह सदमे में आ गया और उसने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार का कहना है कि दोनों चार साल से साथ रह रहे थे, साथ में घूमते थे और हाल ही में लड़के ने लड़की का जन्मदिन भी मनाया था। मीडिया से बात करते हुए मृतक के भाई ने कहा कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

परिवार का कहना है कि लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मामले की जांच की जाए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की और लड़के के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले अजनाला के गग्गोमहल गाँव में सुरजीत सिंह नामक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था। जहाँ प्रेमी को अपनी प्रेमिका को पिज्जा खिलाना महंगा पड़ गया। लड़की के भाइयों ने युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

--Advertisement--