img

remove body sweat smell: गर्मियों के आते ही लोगों को पसीना आना सामान्य बात है। कई बार लोगों को पसीने की बदबू के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, जिससे अन्य लोग आपके पास आने से कतराने लगते हैं।

अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो नीम के पत्तों का इस्तेमाल करके इससे राहत पा सकते हैं। नीम के पत्तों का उपयोग करके आप शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं। नीम के पत्तों का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जैसे उन्हें पानी में उबालना या नीम साबुन का उपयोग करना।

इन हरे पत्तों में एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। शरीर की दुर्गंध का मुख्य कारण शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ हैं, जिन्हें नीम का जूस पीने से नियंत्रित किया जाता है।

तो वहीं नीम की पत्तियों का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाव करता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने और खून साफ करने में मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक, नीम के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीज रोज़ सुबह नीम की कुछ पत्तियां चबाकर खा सकते हैं।