उत्तराखंड- मौलाना का महिलाओं को लेकर तुगलकी फरमान, परिजनों से की ये पाबंदी लगाने की अपील!

img

महिलाओं के लिए फरमान जारी किया गया। जिसमें महिलाओं को शादी विवाह समारोह में जाने और मोबाइल के इस्तेमाल समेत कई कामों पर रोक लगाई गई है।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक फरमान जारी किया गया। जसपुर के सदर जामा मस्जिद के मौलाना साजिद रजा ने फरमान में मुस्लिम महिलाओं की मोबाइल के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की बात कही।

मौलाना ने कहा कि अगर लड़कियों को जरुरी बात करनी है तो उनकी बात करा दें बाल बहरहाल नाबिलग लड़कियों को मोबाइल ना दें वरना आप देखें सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक यूटूब पर कितनी बिहाई फैल रही है। हम चाहते हैं कि लड़कियां महफूज रहें।

यही नहीं मौलाना साजिद रजानी लड़कियों के शादी समारोह में जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा है कि इससे शरारती लड़कों को बढ़ावा मिलता है और इसे रोकने के लिए मौलाना ने शादी समारोह में मुस्लिम महिलाओं के खाने और लडकों के खाने का इंतेजाम अलग अलग किया जाए।

शादियों में अक्सर लड़कियों द्वारा लड़कों का स्वागत होता है और कुछ लड़के ऐसे होते हैं उसी में जो हमारी माँ बहन बेटियों को गलत नजर से देखते हैं तो हम चाहते हैं कि वहाँ से स्वागत नाम की चीज खत्म की जाए ताकि हमारी माँ बहन है महफूज रहे।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत सी नौजवान लड़कियां फोन का गलत इस्तेमाल करती हैं, जिस पर परिजनों द्वारा रो लगानी चाहिए।

Related News