Vera Dijkmans: सोशल मीडिया ने हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और अब ये हमारे रिश्तों को भी नया रूप दे रहा है। इंग्लैंड में रहने वाली मॉडल वेरा डाइकमन्स ने एक अनोखा कदम उठाया, जिसने न केवल उन्हें सुर्खियों में ला दिया बल्कि यह भी दर्शाया कि डेटिंग की दुनिया में अब क्या-क्या हो सकता है।
जब वेरा ने अपने लिए एक बॉयफ्रेंड की तलाश शुरू की, तो उन्होंने एक सार्वजनिक वेकेंसी निकाल दी। ये कदम शायद आपको अजीब लगे। उस वेकेंसी के लिए 5000 मर्दों ने अप्लाई किया। जिसमें 3 लड़को को उस मॉडल ने चुना।
5000 आवेदन और तीन शॉर्टलिस्टेड लड़के
2023 में वेरा की इस खोज ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने 5000 आवेदन में से तीन लड़कों को शॉर्टलिस्ट किया और उनके साथ डेट पर भी गईं। लेकिन एक साल बाद भी, वेरा ने किसी एक को अपने जीवनसाथी के रूप में नहीं चुना और इस दौरान वे सिंगल रहीं। यह इस बात का संकेत है कि कभी-कभी, अधिक विकल्प भी सही निर्णय लेने में बाधा डाल सकते हैं।
अब वेरा ने एक नया ट्रेंड शुरू किया है, जिसमें वे अन्य महिलाओं को सही लड़के चुनने और उन्हें रिझाने के तरीके सिखा रही हैं। उन्होंने खुद को "मोस्ट वॉन्टेड महिला" के रूप में पेश किया है, जिसे हर लड़का अपना बनाना चाहता है। उनका मानना है कि लड़कियों को सबसे पहले अपना सम्मान करना चाहिए और पुरुषों के लिए स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करनी चाहिए।