Up Kiran, Digital Desk: करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे पर अभिनेता से नेता बने विजय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक भावुक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा मैंने अपने जीवन में कभी इतना दर्द महसूस नहीं किया। ये राजनीति से परे की बात है। हमने हमेशा पुलिस से इजाज़त लेकर ही कार्यक्रम किए हैं। लेकिन इस बार जो नहीं होना चाहिए था, वो हो गया।
विजय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विजय का स्टालिन पर सीधा वार: "मेरे साथियों को क्यों सज़ा दे रहे हैं?"
वीडियो में विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर राजनीतिक बदले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मुख्यमंत्री जी, अगर बदला लेना है तो मुझसे लीजिए। आप मेरे घर या दफ्तर आ जाइए, लेकिन मेरे साथियों को मत छुइए।
करूर केस में TVK नेताओं की गिरफ्तारी, आरोप गंभीर
इस भगदड़ मामले में अब तक टीवीके के तीन वरिष्ठ नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। करूर (पश्चिम) जिला सचिव मथियाझगन पर हत्या की कोशिश, गैर इरादतन हत्या, और जन सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगे हैं। महासचिव एन 'बुसी' आनंद और संयुक्त महासचिव निर्मल शेखर पर भी केस दर्ज हुआ है।
_433036751_100x75.png)
_850043741_100x75.png)
_532481424_100x75.png)
_1889675427_100x75.png)
_199033212_100x75.png)