img

Viral News: लंदन में तुर्की एंबेसी के सामने एक व्यक्ति ने मुस्लिमों की धार्मिक किताब Quran को आग लगा दी। फिर उस पर चाकू से हमला किया गया। ये घटना गुरुवार दोपहर को नाइट्सब्रिज स्थित तुर्की एंबेसी के बाहर हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति जलती हुई Quran को लहरा रहा है और आसपास के लोग उसे देख रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति के हाथ में Quran की एक कॉपी है। जिसे उसने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में वो व्यक्ति जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसे लात मारता है और फिर चाकू निकालकर उस पर हमला कर देता है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी चोटें गंभीर नहीं हैं। हालांकि, चाकू से कोई घाव नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे के आसपास रुटलैंड गार्डेन में हुई थी।