_975193755.jpg)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला घोड़े के सामने डांस करती नजर आ रही है। लेकिन यह मस्ती भारी पड़ गई, क्योंकि रील बनाने के चक्कर में घोड़े ने अचानक जोरदार लात मार दी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब लोग इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DKxpd-Cz8zg/?igsh=MWE3MzR5a2I4d3lrNA==
वीडियो में दिख रहा है कि महिला घोड़े के सामने खड़ी होकर कमर मटकाते हुए डांस कर रही थी। तभी घोड़े ने अचानक पीछे से एक जोरदार लात मारी, जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। हालांकि बाद में बताया गया कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना लोगों के लिए एक चेतावनी बन गई है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे "कर्म का फल" बता रहे हैं तो कुछ इसे रील कल्चर की हद मान रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि जानवरों के साथ मजाक करने से पहले उनकी सुरक्षा और व्यवहार को समझना ज़रूरी है।
यह वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में कई बार लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज़ के लिए खुद को जोखिम में डालना सही नहीं है।
--Advertisement--