img

Jeans Ban: जींस पहनने का फैशन अब बहुत आम हो गया है। कई देशों में जींस को युवा से लेकर बूढ़े तक सभी उम्र के लोग पहनते हैं। मगर दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां जींस पहनना अपराध है।

ये देश कोई और नहीं बल्कि उत्तर कोरिया है। 1948 में अमेरिका के कारण उत्तर कोरिया ने जींस पर प्रतिबंध लगा दिया था। जीन्स को अमेरिकी साम्राज्यवाद का प्रतीक माना जाता है।

अमेरिका और उत्तर कोरिया दोनों एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं. इसीलिए उत्तर कोरिया ने जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। द सन के मुताबिक, उत्तर कोरिया में जो भी जींस पहने दिखेगा उसे बिना देरी के अरेस्ट कर लिया जाएगा। उत्तर कोरिया में सिर्फ जींस ही नहीं बल्कि और भी कई चीजें बैन हैं।

इस देश में कोई भी अपने बालों को रंग नहीं सकता। साथ ही वेस्टर्न ब्रांड की कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध है। उत्तर कोरिया के किम जोंग ने भी देश में लेदर जैकेट पर बैन लगा दिया है। उत्तर कोरिया की सरकार पश्चिमी संस्कृति और फैशन के प्रभावों को नकारती है, जिनमें जींस भी शामिल हैं।

--Advertisement--