_1610384974.png)
झारखंडवासियों के लिए राहत की खबर है। जहां एक ओर अप्रैल का अंत भीषण गर्मी लेकर आया है, वहीं अब मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो अगर आप झारखंड में रहते हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए काफी अहम होने वाले हैं। आईये जानते हैं पूरा अपडेट-
कब से कब तक रहेगा खराब मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल से 3 मई तक झारखंड भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी से झारखंड में तेजी से नमी का प्रवेश होना। इसी नमी के कारण अब तक का झुलसाने वाला मौसम ठंडक में बदल सकता है।
सबसे अच्छी बात ये है कि इस बदलाव के चलते तापमान में 5 से 10 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। यानी गर्मी से बेहाल जनता को कुछ राहत मिलने वाली है।
किन जिलों में है सबसे ज्यादा खतरा
अभी जिन 10 जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, डाल्टेनगंज, चाईबासा जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है।
--Advertisement--