img

भारतीय मौसम जानकारों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकतर प्रदेशों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन से पांच दिनों में मानसून जोर पकड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान निरंतर बढ़ रहा है। अगले चार-पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मानसून भी जोर पकड़ सकता है, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में चार-पांच दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। इन राज्यों के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।

यूपी में बारिश कब

मौसम विभाग ने कहा है कि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 20 और 21 जून को पूरे यूपी में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों व गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

--Advertisement--