img

Up Kiran , Digital Desk: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध भले ही उतार-चढ़ाव भरे रहे हों मगर एक दिलचस्प समानता दोनों देशों को जोड़ती है - उनकी राष्ट्रीय मुद्रा का नाम 'रुपया' है। हालांकि जब दोनों देशों की मुद्राओं के आर्थिक मूल्य की तुलना की जाती है तो भारतीय रुपया हमेशा पाकिस्तानी रुपये से काफी आगे नजर आता है।

वित्तीय आंकड़ों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पाकिस्तान से एक रुपया लेकर भारत आता है तो उसकी कीमत वर्तमान में लगभग 33 भारतीय पैसे के बराबर होती है। इसके अलावा पाकिस्तान में 100 रुपये की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 30.99 रुपये है। यह स्पष्ट रूप से दोनों मुद्राओं के बीच के बड़े अंतर को दर्शाता है।

व्यापार के दृष्टिकोण से भी भारत पाकिस्तान से काफी आगे है। ताजा व्यापार रिपोर्टों के अनुसार भारत ने वर्ष 2024 में पाकिस्तान को लगभग 30.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान का निर्यात किया। वहीं इसी अवधि में (नवंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार) भारत ने पाकिस्तान से केवल लगभग 25.6 हजार अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान आयात किया था। यह व्यापार संतुलन भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना में पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के छोटे आकार और अग अलग आर्थिक चुनौतियों को दर्शाता है।

मुद्रा के मूल्य में यह अंतर दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं की सापेक्षिक ताकत आर्थिक नीतियों और समग्र विकास को दर्शाता है। जहां भारतीय अर्थव्यवस्था एक बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है वहीं पाकिस्तान को विभिन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका असर उसकी मुद्रा के मूल्य पर भी दिखता है।

 

--Advertisement--