_541956419.png)
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। कुल 792 जिले हैं, जिनमें से 752 जिले राज्यों में हैं। 45 जिले केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। देश भर में 7000 से अधिक शहर हैं, जिनमें से 300 शहरों की आबादी 1 लाख से अधिक है। कई शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा शहर तीन राज्यों की राजधानी है? यदि आप नहीं जानते कि भारत का कौन सा शहर तीन राज्यों की राजधानी है, तो आइए यहां जानें।
हमारे देश के विशाल भौगोलिक और प्रशासनिक ढांचे में एक शहर ऐसा भी है जो तीन राज्यों की राजधानी होने का अनोखा गौरव रखता है। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की। ये न सिर्फ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है बल्कि एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अपनी खुद की भी राजधानी है।
इस शहर को 1950 के दशक में बसाया गया था। इसे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ‘सपनों का शहर’ के रूप में भी जाना जाता है। इसका शहरी डिज़ाइन मशहूर फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुसिए ने तैयार किया था। ये उस समय के लिए क्रांतिकारी माना जाता था खुली सड़कों, सेक्टरों और हरियाली से लिपटे परिदृश्य के साथ।
बता दें कि चंडीगढ़ शहर पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसकी अपनी राजधानी है। चंडीगढ़ को 1 नवंबर 1966 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। यहां आप रॉक गार्डन, जाकिर रोज गार्डन और शांतिकुंज जैसी कई मशहूर जगहें देख सकते हैं।