Up Kiran, Digital Desk: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तरफ से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (सीबीटी 1) परीक्षा के नतीजे किसी भी पल घोषित हो सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं। परिणाम जारी होते ही, सभी उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे। आपको बता दें कि परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखना होगा।
परीक्षा पर एक नज़र
एनटीपीसी यूजी स्तर के लिए यह पहली चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया गया था और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 परिणाम कैसे देखें?
अपना परिणाम जांचने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
सबसे पहले, आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर, आपको एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद, अपनी लॉग इन जानकारी (रोल नंबर, जन्म तिथि) भरकर लॉग इन करें।
आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
इस पीडीएफ फाइल में आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं।
अब इस रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।




