img

Up Kiran, Digital Desk: गुजरात में एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर उनकी पूरी कैबिनेट ने गुरुवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। 16 मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब सबकी नजरें नए मंत्रिमंडल के गठन पर टिकी हैं।

नए मंत्रियों की होगी एंट्री, पुरानों की छुट्टी तय?
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 12:39 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। माना जा रहा है कि इस बार करीब 10 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, मौजूदा मंत्रियों में से लगभग आधे को बदला जा सकता है।

किन्हें मिलेगा दोबारा मौका?
धर्मेंद्रसिंह, ऋषिकेश पटेल, मुकेश पटेल और भूपेन्द्रसिंह चुडासमा जैसे नामों को फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। वहीं, कनुभाई देसाई (वित्त), राघवजी पटेल (कृषि), कुँवरजी बावलिया (जल आपूर्ति) और मुरुभाई बेरा (पर्यटन) जैसे मंत्री बाहर हो सकते हैं।

गुजरात में बन रही नई पॉलिटिकल टीम

वर्तमान में गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 17 मंत्री हैं। इनमें से 8 कैबिनेट स्तर और 8 राज्य मंत्री हैं। इस्तीफों के बाद अब नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

भाजपा का मिशन 2027 शुरू?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बड़ा फेरबदल आने वाले चुनावों की रणनीति का हिस्सा है। भाजपा नई टीम के जरिए युवा और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश कर रही है।