बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। सावंत को हाल ही में मां का वियोग झेलना पड़ा। उनकी मां का निधन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर के कारण हो चुका है। जिसमें इलाज के लिए सलमान खान ने सहायता की थी।
जानें सलमान और राखी के बीच का रिश्ता
राखी सावंत हमेशा अपनी स्पीच में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का जिक्र करती हैं। क्योंकि सलमान खान हमेशा उनकी सहायता के लिए आगे आते हैं। राखी के घर का खर्च चलाना हो या मां के बीमार होने पर राखी के इलाज का खर्च उठाना हो, सलमान ने हर बार उनकी सहायता की है. ख़ास बात यह है कि वह सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस में कई बार नजर आ चुकी हैं. राखी बार-बार अपनी स्पीच में इन सभी बातों का जिक्र करती हैं।
राखी सावंत ने कहा कि आदिल दुर्रानी ने कहा था कि उनकी शादी राखी सावंत से नहीं हुई है, तब सलमान खान ने आदिल को फोन किया और आदिल ने शादी स्वीकार कर ली। राखी सावंत ने 2022 में आदिल दुर्रानी से शादी करने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया।
राखी की मां का हाल ही में निधन हो गया। मगर जब उनकी मां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं तो सलमान ने उनकी आर्थिक सहायता की। इस बात की जानकारी खुद राखी ने दी थी। राखी सलमान को अपना भाई मानती हैं। मुश्किल वक्त में उन्हें सलमान की याद आती है। राखी की मां के गुजर जाने के बाद भी राखी सलमान को याद कर रो पड़ीं।
इससे पहले राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स से गुपचुप तरीके से शादी की थी। उसके बाद वह अपने पति रितेश के साथ बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। इस कार्यक्रम में रितेश ने राखी के साथ बदसलूकी की। तो सलमान को बहुत गुस्सा आया उन्होंने रितेश को किनारे कर दिया। उसके बाद रितेश ने राखी सावंत को परेशान नहीं किया।
सलमान खान ने भी राखी सावंत के करियर में सहायता की है। राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने इसके लिए सलमान खान का शुक्रिया भी अदा किया। तो सलमान खान अक्सर अपनी बहन के लिए भागते हुए नजर आते हैं।
_1133456621_100x75.png)
_1572449807_100x75.png)
_1836350193_100x75.png)
_2044619223_100x75.png)
_1533647630_100x75.png)