तकनीकी खराबी के कारण यूएसए में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यूएसए के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि फ्लाइट सिस्टम में गड़बड़ी के बाद यह आदेश जारी किया गया है. इस निर्देश के बाद अमेरिकी एयरपोट्स पर यात्रियों की भीड़ से भगदड़ मचने का माहौल पैदा हो गया है. एफएए ने कहा कि उसकी टीम सिस्टम में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रही है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि इस परेशानी के बाद NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया गया। नोटम एक वार्निंग होती है, जिसमें एक निश्चित हवाई क्षेत्र में सारे हवाई जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। नोटम अक्सर किसी मिसाइल या दूसरे हवाई उपकरणों के परीक्षण के दौरान जारी किया जाता है, जिससे सामान्य विमान में खतरा पैदा होने का अनुमान होता है।
मशहूर फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ने दिखाया कि आज सवेरे 5.31 बजे तक अमेरिका में या बाहर 400 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चल रही थीं। एफएए ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उनके तकनीशियन मौजूदा समय में सिस्टम को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, इसमें कितना वक्त लगेगा, इस बारे में कोई खबर नहीं दी गई है।




