img

Up Kiran, Digital Desk:  अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस दावे ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ट्रंप के इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल उठाए हैं।

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने भारत पर दबाव डालकर पाकिस्तान से हो रहा संघर्ष रुकवाया। हम एक संप्रभु देश हैं। हमारी संप्रभुता पर किसी तीसरे राष्ट्रपति का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। यह हमारी संप्रभुता पर हमला है और यह मोदी सरकार की भी कमजोरी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को बीच में आना पड़ा।

राउत के तीखे सवाल

संजय राउत ने ट्रंप के इस दावे पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा "डोनाल्ड ट्रंप को वॉर रुकवाने की क्या जरूरत है। हमारी 26 माताओं और बहनों का सिंदूर उन आतंकवादियों और पाकिस्तानियों ने उजाड़ दिया। इसलिए हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' किया क्योंकि उन्होंने सिंदूर का हमारी संस्कृति का अपमान किया था।" ट्रंप ने गाजा का युद्ध क्यों नहीं रुकवाया।

उन्होंने आगे कहा कि अब मोदी सरकार बताए कि उन्होंने कौन सा बदला ले लिया। कश्मीर में घुसे वो 6 आतंकवादी आज भी हमारे देश की भूमि पर कहीं छुपे बैठे हैं। हमने उनका खात्मा अब तक नहीं किया।

पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक की मांग

संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जिसमें वे खुद शामिल होकर देश को पूरी जानकारी दें। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने हमारे जवान का मनोबल गिराया है। कौन सा बदला लिया है आपलोग बताएं। किसी देश ने समर्थन नहीं दिया यह किसकी नाकामी है। उनके शब्द थे कि पाकिस्तान के टुकड़े करेंगे पूरा बदला लेंगे। अब क्या हुआ। नुकसान तो भारत का और जम्मू कश्मीर का हुआ।

--Advertisement--