img

हम हमेशा देखते हैं कि जब ऑफिस में एसी का टेम्परेचर गिरता है तो सभी को ठंड लगने लगती है। मगर महिलाओं को विशेष रूप से ठंड लगती है। ऐसे में कई महिलाएं गर्म कपड़े और शॉल का इस्तेमाल कर खुद को गर्म रखने की कोशिश करती हैं। एक शोध के अनुसार, वह टेम्परेचर जिस पर पुरुष आराम से काम कर सकते हैं। इसी टेम्परेचर पर महिलाओं को असहजता महसूस होने लगती है। मगर बहुत कम लोग इसके पीछे का असली कारण जानते हैं। तो आइए विस्तार से जानें।

इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या है?

महिलाओं को अधिक ठंड लगने का मुख्य कारण यह है कि उनके शरीर का चयापचय स्तर कम होता है। महिलाओं का चयापचय स्तर पुरुषों की तुलना में अपेक्षाकृत कम होता है। इससे उनके शरीर में ऊर्जा उत्पादन की दर भी कम हो जाती है।

परिणामस्वरूप शरीर में उत्पन्न गर्मी भी कम होने लगती है। इसीलिए उन्हें अधिक ठंड लगती है। शोध से यह भी पता चला है कि महिलाओं को 25 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर पर काम करना अधिक आरामदायक लगता है। पुरुषों को भी 22 डिग्री सेल्सियस तक का टेम्परेचर आरामदायक लगता है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन ने इस मुद्दे को और गहराई से उजागर किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑफिस का औसत टेम्परेचर (21-22 डिग्री सेल्सियस) महिलाओं के लिए बहुत ठंडा होता है। इससे उनकी काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।