img

Up Kiran, Digital Desk: आज PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ऐसे आईये जानते हैं उनके बारे में कि उनको क्या खाना पसंद है। उनको कई तरह के खाने पसंद हैं, लेकिन वे खासतौर पर मोरिंगा यानी सहजन के पराठे बहुत पसंद करते हैं और हफ्ते में दो से तीन बार खाते हैं। मोदी अपनी फिटनेस और सेहत पर खास ध्यान देते हैं और 75 साल की उम्र में भी वे स्वस्थ और सक्रिय हैं।

सहजन का इस्तेमाल दक्षिण भारत में ज्यादा होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह पेट की सूजन, अल्सर, लिवर की बीमारी, आर्थराइटिस, कैंसर, दिल और दिमाग की बीमारियों में मदद करता है।

सहजन डायबिटीज और सांस संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी हो सकता है। यह आंखों की सेहत सुधारता है और एनीमिया जैसे रोगों में भी उपयोगी है। हालांकि, इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज के रूप में नहीं करना चाहिए।

तो वहीं आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन को मनाने का एक ऐसा तरीका चुना, जो सीधे देश की आधी आबादी के जीवन से जुड़ा है. इस खास मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश के धार जिले से देश की महिलाओं के लिए एक विशाल स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की. यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है.