img

fathers day 2024: हर साल जून के तीसरे संडे को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 2024 16 जून, 2024 को है। इस दिन का मकसद अपने पिता का सम्मान करना और उनका जश्न मनाना है। जहाँ कई मुल्क जून में फादर्स डे मनाते हैं, वहीं भारत में ये छुट्टी अलग महीने में अलग दिन मनाई जाती है। 

लोग अक्सर ये भूल जाते हैं कि हमारे पिता ने क्या कुर्बानी दी है। ये दिन हमारे लिए अपने पिता को ये दिखाने का मौका देता है कि हम उनकी कितनी इज्जत और तारीफ करते हैं और उन्हें कितना प्यार करते हैं। विश्व में लोग इस खास दिन को बहुत खुशी के साथ मनाते हैं।

फादर्स डे मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में फेयरमोंट, वेस्ट वर्जीनिया में एक खनन हादसे के बाद मनाया गया था, इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इस दिन का इतिहास अमेरिका की एक महिला सोनोरा स्मार्टसे जुड़ी है। सोनोरा अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट को श्रद्धांजलि देना चाहती थी, जो सिविल वॉर में फौजी थे। उन्होंने अपनी वाइफ की मौत के बाद अपने छह बच्चों अकेले ही पाला था।

सोनोरा के कोशिशों के परिणामस्वरूप 19 जून 1910 को स्पोकेन में पहली बार फादर्स डे मनाया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने फादर्स डे को औपचारिक रूप से नेशनल हॉलीडे के रूप में 1972 में मान्यता दी। तब से लेकर आज तक पिता के सम्माम में ये दिन मनाया जाता है।

 

--Advertisement--