भारत के स्टार क्रिकेटर और विकेटकीपर ऋषभ पंत का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पता चला कि पंत के पैर की हड्डी टूट गई है और उनकी पीठ और सिर में गंभीर चोट आई है। रिषभ की सर्जरी होनी है। इन सबके बीच एक सवाल था कि पंत कब तक मैदान से दूर रहेंगे।
IPL के लिए अभी मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया है। अप्रैल के महीने में होगा IPL, दिल्ली की टीम की कमान रिषभ संभाल रहे हैं। तो ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए पंत IPL में खेलेंगे या नहीं, यह सवाल खड़ा हो गया है।
6 जनवरी को पंत के पैर की सर्जरी हुई थी। बीसीसीआई का अनुमान है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 6 महीने लग सकते हैं। ऐसे में उनके IPL 2023 में खेलने पर संशय बना हुआ है। रिषभ पंत IPL में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के डॉयरेक्टर सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत IPL के इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंत को फिट होने में थोड़ा समय लगेगा।
गांगुली ने कहा कि ऋषभ पंत के चोटिल होने से DC को बड़ा झटका लगेगा। पंत के पास अभी बहुत वक्त है। वह केवल 23 साल का है। इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालांकि, पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली का कप्तान कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कोई ठोस फैसला नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि डेविड वॉर्नर के नाम की चर्चा चल रही थी। अभी कुछ तय नहीं हुआ है। गांगुली ने कहा कि जल्द ही एक घोषणा की जाएगी। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण हो सकता है कि दिल्ली की कप्तानी किसके पास जाएगी और इसका टीम पर क्या असर पड़ेगा।




