World News: डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें भारतीय प्रवासियों के डिपोर्टेशन की भी प्रक्रिया शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिलिट्री विमान सी-17 अवैध प्रवासियों को भारत के लिए रवाना हुआ है। इस कार्रवाई में ट्रंप प्रशासन सैन्य विमान का सहारा ले रहा है।
अफसरों के मुताबिक, अमेरिका में 18,000 से अधिक भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं, जिनमें से कुछ का वीजा समाप्त हो चुका है या वे अवैध तरीके से अमेरिका में पहुंचे हैं। हर साल सैकड़ों लोग डंकी रूट से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।
अमेरिका ने बताया कि अब तक 5,000 से अधिक प्रवासियों को टेक्सास और कैलिफोर्निया से निर्वासित किया गया है, और अन्य देशों जैसे Guatemala, Peru और Honduras में भी अवैध प्रवासियों को भेजा गया है।
ट्रंप ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया की शुरू कर दी है। इस मामले में भारत ने अमेरिकी प्रशासन को समर्थन देने की बात भी की है।