_1538891037.png)
Up Kiran , Digital Desk: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार मीठे और रसीले आमों से गुलजार हो जाते हैं। इस टेस्टी फल को बच्चे हो या बड़े हर कोई बड़े चाव से खाता है। कुछ लोग इसे काटकर खाते हैं तो कुछ इसे चूसकर इसका आनंद लेते हैं। आम खाने के बाद अक्सर इसकी गुठली को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह गुठली भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं आम की गुठली के कुछ हैरान करने वाले फायदे-
पहला फायदा
आम की गुठली का अर्क ब्लड शुगर के स्तर को काबू करने में मदद कर सकता है जो मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
दूसरा फायदा
आम की गुठली में मौजूद विभिन्न विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
तीसरा फायदा
आम की गुठली लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद कर सकती है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होती है जिससे लिवर का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
चौथा फायदा
आम के बीजों में कैल्शियम फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये खनिज मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
पांचवा फायदा
आम की गुठली में सूजनरोधी गुण होते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया जैसी स्थितियों में राहत प्रदान कर सकता है।
छठा फायदा
आम के बीज का पाउडर स्वस्थ आंत को बढ़ावा देकर दस्त और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
सातवां फायदा
आम की गुठली का तेल एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा आम के बीज से बने बटर का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आम की गुठली के पाउडर को फेस पैक में मिलाकर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है।
आम के बीज का उपयोग ऐसे करे।
आम के बीज का उपयोग करने के लिए सबसे पहले इसकी बाहरी परत को हटाकर अंदर के बीज को निकाल लें। फिर इसे सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे तैयार पाउडर को अपनी पसंदीदा स्मूदी या जूस में मिलाकर पी सकते हैं। इस पाउडर से स्वादिष्ट और सेहतमंद चाय बनाई जा सकती है।
--Advertisement--