साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां और दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस इंदिरा देवी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से बीमार थी और उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने आखिरी साँस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।।
बता दें कि साल 2022 महेश बाबू (Mahesh Babu) के लिए बहुत खराब रहा है। साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया था और अब अपनी मां को। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) के परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का आज सुबह चार बजे निधन हो गया। वह बीते काफी दिनों से बीमारी चल रही थी। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा गया और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।”(Mahesh Babu)
Lakhimpur Kheri में आमने-सामने से भिड़े बस और ट्रक, 8 लोगों की मौत, 20 घायल
_135240338_100x75.png)
_1677431607_100x75.png)


