हिजाब में कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंची गैरमुस्लिम महिला, बुर्का पहनकर कर रही थी ऐसे॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए के विरूद्ध प्रदर्शन को 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान यहां कई तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं। बुधवार को हुई एक और घटना ने लोगों का ध्यान शाहीनबाग की तरफ खींचा है। दरअसल एक महिला प्रदर्शनकारियों के बीच में बुर्का पहनकर वीडियो बना रही थी। युवती की पहचान सामने आई तो हड़कंप मच गया। ये राजनैतिक विश्लेषक गुंजा कपूर थीं।

गुंजा कपूर की पहचान जाहिर होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर उन्हें बाहर निकाला। अब एक के बाद एक वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें गुंजा कपूर से प्रदर्शनकारियों को बातचीत करते देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि  गुंजा कपूर इंटरनेट पर जाना माना नाम हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है और ट्विटर पर उनके लगभग 20 हजार फॉलोवर हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन फॉलोवर्स में से एक पीएम मोदी भी हैं। इस बात का ऐलान खुद गुंजा कपूर ने एक ट्वीट करके किया था। बताया जा रहा है कि गुंजा कपूर बुर्के में महिलाओं के बीच बैठकर सवाल कर रही थीं। औरतों को उन पर शक हुआ तो उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास कैमरा निकला, इसके बाद बवाल मच गया।

पढि़ए-कोरोना वायरस का मरीज डॉक्टर को देखकर अस्पताल से भागा, नहीं मिला अता-पता

Related News