एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 500-600 या 1000 लोगों…

img

नई दिल्ली ।। हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने मन की बात सुनने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनका मानना है कि ट्रोलिंग के महिमामंडल से कलाकारों पर अत्यधिक दवाब बढ़ गया है। उनका मानना है कि ट्रोलिंग के बढ़ते चलन से सिर्फ धमकी तथा अवसाद ही पैदा होता है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सबसे पहले, दवाब लोगों की राय से आती है और इस बात से कि आज के समय में किस तरह प्रत्येक व्यक्ति की राय एक खबर बन जाती है।

पढ़िए- तैमूर पर फिदा हुई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, करना चाहती हैं ये काम

प्रियंका आगे बोली, ज्यादातर, मैं मीडिया को ट्रोलिंग के बारे में लिखते देखती हूं कि कोई व्यक्ति इस बात के लिए ट्रोल हुआ, उसके लिए ट्रोल हुआ। मुझे यह कभी समझ में नहीं आया कि किसी व्यक्ति की राय खबर कैसे हो सकती है। जिनकी कोई साख नहीं है, मीडिया आखिर कैसे कुछ 500-600 या 1000 लोगों के विचारों को इतना महत्व देता है।

फोटो- फाइल

Related News