30 की उम्र के बाद महिलाएं रहें सावधान, घेर सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे करें बचाव

img

नई दिल्ली: महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं 30 के बाद महिलाओं को थकान, कमजोरी और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। जानकारों के मुताबिक उम्र के इस पड़ाव पर महिलाओं को अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ टेस्ट करवाना चाहिए।

स्तन कैंसर

दुनिया में ज्यादातर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं। जानकारों के मुताबिक 30 के बाद इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपको कोई तकलीफ या ब्रेस्ट में कोई बदलाव, सूजन, दर्द, साइज में बदलाव आदि महसूस हो तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच करवाएं।

वजन बढ़ना

मोटापा बीमारियों की चपेट में आने का मुख्य कारण माना जाता है। अचानक वजन बढ़ना भी थायराइड और कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकता है। इसलिए उम्र के इस पड़ाव पर महिलाओं को थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या से पीड़ित महिलाओं का वजन भी बढ़ जाता है। यह एक हार्मोनल बीमारी है, जिसमें महिलाओं को मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा होता है। वजन कम करने के लिए आप व्यायाम, स्वस्थ आहार, योग आदि का सहारा ले सकते हैं।

उच्च रक्त चाप

वजन बढ़ने या गर्भनिरोधक गोलियां लेने से महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें गर्भावस्था के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, 30 के बाद महिलाओं को अधिक नमक का सेवन करने और तनाव लेने से बचना चाहिए। नहीं तो वह हाई ब्लड प्रेशर की शिकार हो सकती है। इससे महिलाओं को किडनी संबंधी समस्या होने का खतरा रहता है।

दृष्टि की हानि

30 के बाद शरीर में पोषण का स्तर भी कम होने लगता है। इससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा माइग्रेन की बीमारी होने से आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में धुंधली दृष्टि होने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही अपने दैनिक आहार में विटामिन ए, सी, ई, जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करें।

थकान के लिए

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कमजोरी आने लगती है। इससे वे कम काम करने के बाद भी जल्द ही थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं। जानकारों के मुताबिक इस तरह से कमजोर होना किसी बीमारी की चपेट में आने का संकेत हो सकता है। वहीं दूसरी ओर थायराइड के मरीजों को आमतौर पर थकान ज्यादा होती है। इसके अलावा इसका कारण अनिद्रा, मधुमेह भी हो सकता है। इसलिए महिलाओं को अधिक थकान महसूस होने पर तुरंत इन बीमारियों की जांच करानी चाहिए।

Related News