5 रुपये के फेवीक्विक है बड़े काम काम, जानिए किन-किन चीजों को आसानी से चिपका सकता है

5 रुपये के फेवीक्विक है बड़े काम काम, जानिए किन-किन चीजों को आसानी से चिपका सकता है

घरों में अक्सर कोई न कोई जरूरी या पसंदीदा सामान टूट जाता है, जिसे फेंकने का हमारा बिल्कुल मन नहीं करता। ऐसे में सबसे पहले दिमाग में बाजार में मिलने वाले 5 रुपये के फेवीक्विक (Fevikwik) का ही नाम आता है।

मगर क्या आप सटीक तौर पर जानते हैं कि यह जादुई ग्लू किन-किन चीजों को लोहे की तरह मजबूत जोड़ सकता है? यदि नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि फेवीक्विक का इस्तेमाल किन-किन चीजों को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।

इन चीजों के लिए है रामबाण

ये छोटी सा चिपकू गम सिर्फ मामूली चीजों को ही नहीं जोड़ता, बल्कि आप इससे लोहे से बनी चीजों, एल्युमिनियम और कई तरह की मिक्स धातुओं को भी आसानी से चिपका सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके घर का टीवी कैबिनेट (ABS), पानी वाले पीवीसी (PVC) प्लंबिंग पाइप, पॉली कार्बोनेट या पॉलीस्टाय्रीन जैसी भारी प्लास्टिक की चीजें टूट गई हैं, तो फेवीक्विक उन्हें भी चंद सेकंड में एकदम फिक्स कर देता है।

लकड़ी, पत्थर और रबर-चमड़े की तुरंत मरम्मत

यदि आपके महंगे जूते, लेदर की बेल्ट या रबर से बनी कोई भी चीज बीच से टूट-फूट रही है, तो मोची के पास जाने से पहले आप उसे फेवीक्विक से घर पर ही जोड़ सकते हैं। चमड़े और रबर के साथ साथ ये प्लाईवुड सहित लगभग हर तरह की लकड़ी को मजबूती से चिपका देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साधारण से दिखने वाले ग्लू से पत्थर को भी जोड़ा जा सकता है।

कांच, सिरेमिक और रोजमर्रा की अन्य चीजें

खाने बनाते टाइम अक्सर कीमती कप, सिरेमिक या मिट्टी के बर्तन टूट जाते हैं। घर की फर्श या दीवार की टाइल्स उखड़ने लगे, तो उन्हें वापस फिक्स करने में भी फेवीक्विक बेहद कारगर साबित होता है। इन सभी सख्त चीजों के अलावा, आप घर के छोटे-मोटे कामों में कपड़ा, कागज, कॉर्क और बैकेलाइट जैसी नाजुक चीजों को भी इसकी मदद से बिना किसी झंझट के आसानी से चिपका सकते हैं।