हफ्ते में सिर्फ 2 बार लगा लें ये देसी टॉनिक, बाल इतने लंबे और घने हो जाएंगे कि लोग देखते रह जाएंगे

हफ्ते में सिर्फ 2 बार लगा लें ये देसी टॉनिक, बाल इतने लंबे और घने हो जाएंगे कि लोग देखते रह जाएंगे

आज के समय में खराब खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और कमजोर होना आम समस्या बन गई है। बाजार में मिलने वाले तमाम तरह के महंगे शैंपू, हेयर मास्क और तेल बालों को खूबसूरत बनाने का दावा तो करते हैं, लेकिन मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलते हैं।

ऐसे में बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत, काला और घना बनाने के लिए आयुर्वेद में आंवले को सबसे असरदार औषधि माना गया है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, केवल आंवला खाना ही नहीं, बल्कि बालों में 'आंवला वॉटर' (Amla Water) का इस्तेमाल करने से बालों की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।

भरपूर पोषक तत्वों से भरपूर है आंवला

आंवले में विटामिन सी, शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्कैल्प (सिर की त्वचा) को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। जब आप अपनी डाइट में आंवले को शामिल करते हैं और इसे बालों पर लगाते हैं, तो यह रोमछिद्रों को पोषण देता है। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि बालों पर आंवले के पानी का नियमित इस्तेमाल करने से बालों का टूटना कम होता है और उनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है।

घर पर आसानी से ऐसे तैयार करें 'आंवला वॉटर'

बालों के लिए आंवला पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप ताजे हरे आवलों का इस्तेमाल कर सकते हैं, और यदि सीजन न हो तो आंवला पाउडर का भी विकल्प चुन सकते हैं:

  • सबसे पहले 4 से 5 ताजे आवलों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • अब एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबलने के लिए रखें और उसमें कटे हुए आंवला के टुकड़े डाल दें।

  • इस पानी को तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग बदलकर भूरा न हो जाए।

  • इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें।

  • तैयार पानी को किसी सूती कपड़े या छन्नी से छानकर एक स्प्रे बोतल या साफ बर्तन में सुरक्षित रख लें।

बालों में आंवला पानी लगाने का सही तरीका

इस तैयार आंवला वॉटर को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले बालों को सुलझा लें। अब शैंपू करने से पहले इस पानी को स्प्रे बोतल की मदद से अपने पूरे सिर और बालों की जड़ों में अच्छी तरह छिड़क लें। इसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और 1 से 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड (हल्के) शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। बेहतरीन और चमकदार परिणाम पाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इस प्रक्रिया को जरूर दोहराएं।

बालों पर आंवला पानी लगाने के शानदार फायदे

बालों में आंवला का पानी इस्तेमाल करने से अनगिनत फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद भरपूर विटामिन सी बालों के विकास (Hair Growth) को तेजी से बढ़ावा देता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है और स्कैल्प में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। आंवला वॉटर बालों के एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है जिससे बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं। इससे बालों को भरपूर पोषण मिलता है और कमजोर बालों की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

Latest Posts