गैस कंपनियों का फाइनल वार्निंग! अगर नहीं किया ये काम तो छिन जाएगी सब्सिडी और महंगा मिलेगा सिलेंडर

गैस कंपनियों का फाइनल वार्निंग! अगर नहीं किया ये काम तो छिन जाएगी सब्सिडी और महंगा मिलेगा सिलेंडर

अगर आपके घर की रसोई में इंडेन (Indane), एचपी (HP Gas) या भारत गैस (Bharat Gas) का एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गैस वितरण कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं के लिए आधार ई-केवाईसी (Aadhaar e-KYC) को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। एजेंसियों की तरफ से ग्राहकों को ई-केवाईसी पूरी करने के लिए बार-बार अलर्ट भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है और उन्हें घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में भी भारी दिक्कत आ सकती है।

गैस एजेंसियों का फाइनल रिमाइंडर

देशभर के कई इलाकों में लोकल गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा उपभोक्ताओं को नोटिस और एसएमएस (SMS) के माध्यम से लगातार ई-केवाईसी अपडेट करने की याद दिलाई जा रही है। कई जगहों पर इसे "फाइनल रिमाइंडर" के रूप में जारी किया गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपको बिना देरी किए इस प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए।

e-KYC नहीं कराने का क्या होगा भारी नुकसान?

स कंपनियों के नए नियमों के मुताबिक, जो उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी (e-KYC) समय पर पूरा नहीं करेंगे, उनकी गैस सब्सिडी सीधे तौर पर प्रभावित होगी और उनके खाते में सब्सिडी का पैसा आना बंद हो जाएगा। इसके अलावा, ऐसे ग्राहकों को भविष्य में घरेलू रियायती दरों पर गैस सिलेंडर मिलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना वेरिफिकेशन करवा लें।

ई-केवाईसी के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार

इस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए। इनमें आपका आधार कार्ड, गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर (LPG ID), एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर (ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए) शामिल है। अगर आप बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इन दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी महज कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे पूरी करें LPG e-KYC की आसान प्रक्रिया स्टेप 1

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा। इंडेन के ग्राहक 'Indane One' ऐप, भारत गैस के ग्राहक 'Hello BPCL' और एचपी गैस के ग्राहक 'HP Pay' या 'HP Gas' ऐप को इंस्टॉल करें।

स्टेप 2: ऐप डाउनलोड होने के बाद अपने गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें। होम पेज पर जाने के बाद आपको e-KYC, Update KYC या Aadhaar Verification का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन या फिर मोबाइल ओटीपी (OTP) के माध्यम से अपना वेरिफिकेशन पूरा करें। जैसे ही आपका वेरिफिकेशन सफल होगा, मोबाइल स्क्रीन पर कन्फर्मेशन (Confirmation) मैसेज आ जाएगा और आपके नंबर पर इसकी सूचना एसएमएस के जरिए भी प्राप्त हो जाएगी।

Latest Posts