किडनी देकर बचाई बॉस की जान, बदले में महिला कर्मचारी ने गवाई नौकरी: वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

किडनी देकर बचाई बॉस की जान, बदले में महिला कर्मचारी ने गवाई नौकरी: वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट पर एक पुरानी कहानी फिर से चर्चा में है। ये दर्द भरी दास्तां डेबी स्टीवंस की है, जो एक अमेरिकी कर्मचारी थीं और उन्होंने अपने बॉस की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की थी।

उन्हें उम्मीद थी कि इस काम से उनके बॉस के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे, मगर कुछ महीनों बाद हालात कुछ ऐसे बने जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उनके बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, और वजह यह बताई कि वह काम से बहुत ज़्यादा छुट्टियां ले रही थीं। डेबी के लिए यह फ़ैसला एक बड़ा झटका था और मामला आखिरकार कोर्ट तक पहुँच गया।

हालांकि डेबी स्टीवंस की किडनी उनके बॉस से सीधे तौर पर मैच नहीं करती थी, फिर भी वह पीछे नहीं हटीं। उन्होंने "पेयर्ड एक्सचेंज प्रोग्राम" में हिस्सा लिया, जिसमें एक डोनर किसी मरीज़ को किडनी देता है और बदले में उनकी किडनी किसी दूसरे व्यक्ति की मदद करती है; इस सिस्टम से कई मरीज़ों का ट्रांसप्लांट हो पाता है। इस तरह, डेबी ने अपने बॉस की जान बचाने के लिए किडनी दान की।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी सेहत

किडनी दान करने के कुछ महीनों बाद डेबी को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगीं, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार छुट्टी लेनी पड़ती थी। डेबी का कहना था कि इस दौरान ऑफिस में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। उनके बॉस रिकवरी के लिए ज़रूरी समय को लेकर हमेशा नाराज़ रहते थे और छुट्टी लेने पर उन्हें डांटते थे। उन पर ब्रेक लेने को लेकर भी दबाव डाला जाता था। आखिरकार, उनके बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया और कहा कि वह बहुत ज़्यादा छुट्टियां ले रही थीं।

डेबी ने कंपनी के मैनेजर से इस स्थिति की शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, डेबी ने हार नहीं मानी; वह मामला कोर्ट ले गईं। यह विवाद कई सालों तक कानूनी कार्यवाही में उलझा रहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक गुप्त समझौता हुआ और मामला खत्म हो गया।

Latest Posts