img

सदर थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव (जिला लातेहार) में बीती रात्रि नकाबपोश डकैतों ने पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो के घर में डकैती कर ली। इस दौरान डकैतों ने करीबन दस लाख रुपए की संपत्ति लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आज सवेरे पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे केस की जांच कर रही है।

इस मामले में पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो ने बताया कि रात्रि करीबन 7:30 बजे वे लोग अपने घर में थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग उनके घर का दरवाजा खुलवाने लगे। उनकी सास ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर नकाबपोश युवकों को खड़ा देखकर हल्ला करने लगी, जिस पर गुंडो ने उनकी सास को धक्का दे दिया और हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया।

फिर डकैतों ने लगभग डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की। उन्होंने बताया कि डकैतों की तादाद लगभग छह थी। इनमें पांच डकैत हथियार के साथ घर के भीतर थे और एक डकैत घर के बाहर निगरानी में था।

उन्होंने बताया कि उनके ससुर कलीम मियां अपना उपचार कराने मंगलवार को ही फैजाबाद जाने के लिए घर से निकले थे। घर में सिर्फ परिवार के चार लोग ही थे। इनमें तीन महिलाएं थी। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे कैश के अलावा सभी के जेवरात भी लूट लिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

 

--Advertisement--