रूस के इलाके में घुसपैठ कर रहा था अमेरिकी बॉम्‍बर ,पुतिन ने भेजें ऐसे फाइटर जेट खौफ में आ गया अमेरिका

img

अमेरिका और रूस के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने लगा है, आपको बता दें कि रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने अपने रणनीतिक बॉम्‍बर बी-1बी के जरिए जापान सागर में उसके इलाके में घुसपैठ की कोशिश की है। गौरतलब है कि इस मामले में रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी जल क्षेत्र से वापस जाने को लेकर की कई चेतावनियां दी गईं जिसे नजरअंदाज करने के चलते रूसी युद्धपोत को अमेरिकी युद्धपोत के नजदीक ले जाना पड़ा।


वहीँ अमेरिकी बमवर्षक विमान को भगाने के लिए रूस ने अपने मिग-31 फाइटर जेट भेज दिए। जिसके बाद अमेरिका खौफ में आ गया. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में अमेरिकी नौसैनिक जहाज के साथ रूस की भिड़ंत हो गई थी। तास ने यह नहीं बताया कि अमेरिकी बॉम्‍बर ने रूसी इलाके में घुसपैठ कर लिया था या नहीं। इससे पहले शुक्रवार को रूस ने कहा था कि उसने एक अमेरिकी युद्धपोत को रूसी जलक्षेत्र का उल्‍लंघन करने के आरोप में भगाया था।

बता दें कि इस दौरान रूस और चीन इस इलाके में युद्धाभ्‍यास कर रहे थे। अमेरिका ने रूस के इस दावे को झूठा बताया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना का वीडियो जारी कर बाकायदा ऐलान भी किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को अपने जलक्षेत्र में घुसने से रोक दिया है। अभी तक अमेरिका और रूस के बीच पश्चिमी तट पर स्थित काला सागर में ही तनाव देखने को मिल रहा है। अब इसकी आंच पूर्व में प्रशांत महासागर में भी फैलती दिख रही है। इसी क्षेत्र में रूस और चीन की नौसेना संयुक्त युद्धाभ्यास भी कर रही हैं।

Related News