सेवानिवृत्त अवर अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव का ब्लॉक कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा भव्य विदाई समारोह

img

संवाददाता - रामबाबू विश्वकर्मा

नरैनी/बांदा।सेवानिवृत्त अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं श्री कृष्ण कुमार त्रिवेदी तकनीकी सहायक लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त होने पर सम्बंधित कर्मचारियों, सचिव ,ग्राम प्रधान एवं इष्ट मित्रों द्वारा ब्लॉक नरैनी सभागार में दोनों की विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी वरिष्ठअधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का माल्यार्पण करने के बाद ब्लॉक नरैनी अंतर्गत पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों ने एक दूसरे का माल्यार्पण किया इसके तदुपरान्त  उपस्थित कई लोगों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकाल को लेकर उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी,सहयोगात्मक कार्यशैली आदि की परिकल्पना करते हुये अपने अपने विचार ब्यक्त किये तथा मुन्ना राही ग्राम प्रधान खरौंच ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया जिससे समूचा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, प्रमोद कुमार खण्ड विकास अधिकारी नरैनी, योगेन्द्र कुमार सहायक विकास अधिकारी नरैनी, सुशील कुमार द्विवेदी सचिव के साथ साथ सम्बंधित सभी  ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी गण,ग्राम प्रधान , सचिव, पत्रकार बंधु एवं इष्ट मित्र मौजूद रहे!

 

Related News