img

फिलहाल SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पति आलोक मौर्य ने SDM ज्योति मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।

इस बीच आलोक मौर्य ने कहा है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य से विवाद की असली वजह मनीष हैं। आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी जानकारी दी है। आलोक मौर्य ने बताया कि 2010 से 2020 तक वह ज्योति मौर्य के साथ खुशी-खुशी रह रहे थे। मगर अचानक मनीष दुबे की एंट्री हो गई। इससे परिवार में फूट पड़ गई। आलोक मौर्य ने कहा कि मेरे और मेरी पत्नी के बीच विवाद का कारण मनीष दुबे का हाथ है।

पत्नी ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के बीच हुई बातचीत का ऑडियो मेरे पास उपलब्ध है। साथ ही दोनों के बीच जो भी बात हुई उसके सबूत भी मेरे पास हैं।' जब मैंने ज्योति मौर्य से बात की तो यही से विवाद खड़ा हो गया। मेरे और मेरे परिवार पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज किये गये। मैंने परिवार में विभाजन को रोकने की कोशिश की। मगर मनीष दुबे से नजदीकियों के कारण मेरी पत्नी ज्योति मौर्य मुझसे दूर हो गयी।

अब ये विवाद बहुत बढ़ गया है। मगर आलोक मौर्य ने कहा कि मैं अब भी दो बच्चों के लिए समझौता करने को तैयार हूं। मगर उसके लिए ज्योति मौर्या को ही सारी व्यवस्था करनी होगी। इस दौरान आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य से सहानुभूति रखने वालों की भी आलोचना की। जिस मनीष दुबे ने हमारे परिवार को तोड़ा है, उसकी पत्नी को भी लगता है कि उसके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने मनीष दुबे के विरूद्ध भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि जो लोग ज्योति मौर्य से सहानुभूति रखते हैं, वे मनीष दुबे की पत्नी से भी सहानुभूति रखते हैं।

 

 

--Advertisement--