पटना। बिहार के नालंदा जिले की हिलसा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव12 वोट से हार गए। उन्हें जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण ने मात दी।

महज 12 वोट से हारने के बाद आरजेडी विधायक ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण को 61848 वोट मिले, तो वहीं आरजेडी के शक्ति सिंह यादव को 61863 वोट हासिल हुए।
महज 12 वोट से हार की खबर सुनते ही आरजेडी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। मतगणना केंद्र के बाहर ही हंगामा शुरू हो गया। नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर निकल आए।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 12 वोट से हारे आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षकों ने जानबूझकर हराया है। उधर प्रशासन ने जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।

_180915824_100x75.jpg)
_2000852178_100x75.jpg)
_537727565_100x75.jpg)
_1413105484_100x75.jpg)