Andhra Pradesh Rains: बारिश और बाढ़ से इतने लोगों की गयी जान, जानें कितने हैं लापता

img

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश में कई दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 34 लोगों को जान जा चुकी है। वहीं 10 लोग अभी भी लापता है। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। एसपीएस नेल्लोर जिले के पादुगुपाडु के निकट विजयवाड़ा-चेन्नई खंड में एक रेलवे लाइन पर फिर से आवागमन शुरू कर दिया गया है। चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर भी आंशिक रूप से वाहनों के आवागमन को बहाल कर दिया गया है। ये मार्ग शनिवार देर रात से एसपीएस नेल्लोर जिले में कटा हुआ था।

heavy rain

इधर चित्तूर, अनंतपुरमू, कडपा और एसपीएस नेल्लोर जिलों में आयी बाढ़ पर विधानसभा में बयान देते हुए कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने कहा कि 34 मृतकों में रेस्क्यू टीम के भी तीन सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हर मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि बचाव अभियान में जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने बताया कि बाढ़ की वजह से आठ लाख एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में कृषि और बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे 5,33,345 किसान मुसीबत में है। इससे पहले आंध्रप्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

Related News