Archeology: इस देश में मिली 1200 साल पुरानी इमारत, बनावट देखकर दंग रह गए वैज्ञानिक

img

पुरातत्वविदों को इज़राइल के रेगिस्तानी दक्षिणी इलाके में 1,200 साल पुरानी एक भव्य हवेली का पता चला है। ये इमारत नेगेव इलाके में रहने वाले लोगों की जीवन की एक अनूठी झलक पेश कर रही है। इस हवेली को देखकर अंदाजा लगता जा सकता है के पहले के लोग काफी धनि रहे होंगे। इसकी बनावट देखकर भी पुरातत्वविद (Archeology) हैरान रह गए हैं।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इज़राइल के पुरावशेष प्राधिकरण (Archeology)  ने हाल ही में बताया कि राहत के बेडौइन शहर में की गई यह खोज, 8वीं या 9वीं शताब्दी के शुरुआती इस्लामिक काल की है।खोजकर्ताओं ने बताया कि येआलीशान घर एक आंगन के चारों तरफ से बनाया गया था। इसमें आंगन कि चारों तरफ कई कमरे भी बने हुए थे। (Archeology) हवेली के बीच में काफी बड़ी जगह पर पत्थर का फर्श बना था और उसी से दीवारें सजाई गई थीं। साथ ही हॉल में लगा फर्श मार्बल का था।

पुरातत्वविद हैरान

पुरातत्वविदों को इस हवेली से कई तरह के मिट्टी के बर्तन और खाना परोसने के लिए खूबसूरत कांच के बर्तन भी मिले हैं। हवेली में प्रांगण के नीचे पत्थर से बने भूमिगत तहखाने देखकर पुरातत्वविद हैरान रह गए हैं। इन तहखानों के बारे में कहा जा रहा है कि इसका इस्तेमाल चिलचिलाती रेगिस्तानी धूप से दूर, ठंडे तापमान पर चीजों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। (Archeology)

रिपोर्ट के मुताबिक ये तिजोरीनुमा तहखाने बड़ी ही सावधानी और मजबूती से बनाए गए थे ताकि लोग उनके बीच भूमिगत रूप से आसानी से आ-जा सकें। इन तहखानों का एक रास्ता एक कुंड की तरफ भी जाता है। इस कुंड से ठंडा पानी मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो भी अवशेष मिले हैं उसे यही लग रहा है के इस हवेली के मालिक समृद्ध रहे होंगे और आलीशान जीवन जीते रहे होंगे।(Archeology)

Uttar Pradesh: खाकी पर लगा दाग, दारोगा ने थाने में शराब पिलाकर 15 दिनों तक लड़की से किया दुष्कर्म

McDonald रेस्टोरेंट में किशोरों की भीड़ ने बोला हमला, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स लूटे, देखें वीडियो

Related News