img

प्लेन एक तरह का वायुयान होता है, जो अपने परो के द्वारा स्पीड मिलने पर हवा में उड़ता है। ये कई साइज, वजन आदि में मिता है। इसका मुख्य उपयोग वस्तुओं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में किया जाता है।

इसके अलावा इसका इस्तेमाल सेना, अनुसंधान कार्यों आदि में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि प्लेन का कलर सफेद ही क्यों होता है। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताएंगे।

आपने देखा होगा कि हवाई जहाज सफेद रंग के होते हैं। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। सफेद रंग सूर्य की रोशनी या उसकी गर्मी को परावर्तित करता है। जिससे विमान आसानी से गर्म नहीं होता. सफेद रंग तापमान नियंत्रण में मदद करता है।

किसी विमान पर छोटी से छोटी क्षति या खरोंच का पता लगाना सुरक्षा के लिए हमेशा जरुरी होता है। ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके। सफ़ेद रंग अन्य रंगों की तुलना में विमान पर अधिक आसानी से डेंट दिखाता है। इसीलिए विमानों को सफेद रंग से रंगा जाता है।

--Advertisement--