
आर्थिक राशिफल : 12 जनवरी 2019 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो !
मेष:
शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य जिवन में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव
करेंगे। पारिवार में शांति बना कर रखें।
वृषभ:
किसी पराक्रम के कार्य और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति के
विवाद का निपटारा होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होगी।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप अपनी युक्ति और व्यवहार से वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी
आपको जरूरत है। जिवन की जटिलताएं खत्म होंगी।
कर्क:
कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच के कारण आज आप दबाव में रहेंगे। स्थिति में बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे।
अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
सिंह:
पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन न हो इसलिए व्यवहार में
परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय न लें।
कन्या:
दौड़ भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़
सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन में भी दुविधा बनी रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट
होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
तुला:
सहज ही सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। कार्य को समय से पूरा करने के लिए कुछ नए प्रयोग सार्थक होंगे। व्यापार
व व्यवसाय से संबंधित कई नए अनुभव होंगे। इससे भविष्य में आपको फायदा होगा।
वृश्चिक:
उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना
लगातार जारी रहेगा। आज वहीं कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।
धनु:
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और
किसी महान हस्ती से मिलकर लाभ की प्राप्ति होगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।
मकर:
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग वालों का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यां का निष्पादन होगा और लाभदायक
उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी।
कुंभ:
व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का
सुअवसर भी आएगा। पिता की तरफ से लाभ की आशा रहेगी।
मीन:
आज आपको विरोधियों का भी सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले
व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़
सकता है।