भारत आते ही ट्रंप ने सबसे पहले इनके सामने झुकाया सर, पीएम मोदी भी थे मौजूद

img

नई दिल्ली॥ US प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रम्प और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रम्प ने अपने हिंदुस्तान दौरे की शुरुआत अहमदाबाद स्थिति साबरम‍ती आश्रम से किया। साबरम‍ती आश्रम में ट्रम्प और मेलानिया ने चरखे पर सूत काता और इस दौरान PM मोदी भी उनके साथ रहे। यहां ट्रम्प और मेलानिया का एक अलग ही रूप देखने को मिला। ट्रंप ने गांधी जी को झूककर नमन किया।

इससे पहले ट्रम्प का विमान लगभग 11 बजकर 40 मिनट बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। PM मोदी ने ट्रम्प परिवार की अगवानी की। एयरपोर्ट से डोनाल्‍ड ट्रम्प सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे। उन्‍होंने आश्रम में महात्मा गांधी को नमन किया। बता दें कि चीन के प्रेसिडेंट शी चिनफिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे सहित विश्व के कई नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में साबरमती आश्रम का दौरा किया है।

US प्रेसिडेंट के दौरे से पहले स्थानीय अफसरों ने आश्रम को सजाया-संवारा। डोनाल्‍ड ट्रम्प ने यहां लगभग 15 मिनट बिताए। हालांकि, पहले यह तय नहीं था कि डोनाल्‍ड ट्रम्प साबरमती आश्रम जाएंगे या नहीं।

बता दें कि साबरमती आश्रम से ही महात्मा गांधी ने इंडिया के अहिंसक स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा एक साथ रहे थे। बता दें कि साबरमती आश्रम 20वीं सदी की शुरुआत में बना। आश्रम में अब एक गांधी स्मारक संग्रहालय और एक कमरे में गांधी का चरखा और मेज रखी है। गांधीवादी विचारधारा के लोगों के लिए यह स्‍थान किसी मंदिर से कम नहीं है।

पढ़िए-मैं पापा से बता दूंगा कि आपके गैर-मर्द से संबंध हैं…ये सुन मां ने 9 वर्षीय जिगर के टुकड़े को दुप्पटे से गला घोटकर मार डाला

आपको बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प आज हिंदुस्तान के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। साबरमती आश्रम के बाद ट्रम्प का रोड शो मोटेरा स्‍टेडियम के लिए रवाना होगा। यहां ‘नमस्‍ते ट्रम्प’ कार्यक्रम को संबोधित करते के बाद वह लंच करेंगे और फिर ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना हो जाएंगे। वहां से वह देर शाम दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्‍ली से ही अमेरिकी प्रेसिडेंट का विमान वायुसेना वन अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।

Related News