नई दिल्ली॥ एक महिला ने अपने 9 वर्षीय बच्चे को तौलिए से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। खबर रौंगटे खड़े करने वाली है। लेकिन इससे भी अधिक आश्चर्य इस बात पर होगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों? आखिर मां के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना नलगोंडा जनपद की है।
अपराधी महिला का पति बोरवेल करने वाली कम्पनी में कार्य करता है। वह अकसर कार्य के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। हत्या वाले दिन भी वह घर से बाहर काम पर गया था। महिला को डर था कि बेटा उसकी गंदी हरकतों का खुलासा पिता के सामने कर देगा। दरअसल इल्जाम है कि महिला का दूसरे शख्स के साथ नाजायज संबंध था। बेटे को इस बात का पता चल गया। उसने मां को ही चेतावनी दी कि वह इस बात को पापा से बता देगा।
9 वर्षीय बेटे ने धमकी दी तो मां डर गई। उसे लगा कि अब बचने का कोई उपाय नहीं है। फिर क्या था। उसने वह कर दिया, जिसके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी न हो। उसने पास में रखा तौलियां उठाया और उससे अपने ही बेटे का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद बेटे ने दम तोड़ दिया।
पति ऑफिस से घर लौटा तो सामने बच्चे का शव मिला। कुछ देर बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है कि हत्या में कोई और भी तो शामिल नहीं था।