img

asian games 2023 में भारत ने तीसरा गोल्ड हासिल किया। निशानेबाजों ने मंगलवार को 10 मीटर एयर राइफल टीम वर्ग और महिला क्रिकेट टीम में स्वर्ण पदक जीता। फिर आज घुड़सवारों ने गोल्ड जीता। बीते 40 साल में पहली मर्तबा हमारे देश ने इस खेल में गोल्ड जीता है.

टीम इंडिया में अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला, हृदय विपूल छेदा और दिव्यकृति सिंह शामिल थीं। इन चारों ने मिलकर सबसे ज्यादा 209.205 अंक हासिल किए। अनुष और हृदय ने भी व्यक्तिगत वर्ग में क्रमशः 71.088 और 69.941 के स्कोर के साथ रजत और कांस्य पदक जीते। 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में टीम ग्रुप में भारत ने गोल्ड मेडल जीता।

नौकायन में भारत ने दो पदक जीते। 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी - ILCA4 श्रेणी में रजत पदक जीता। इसके बाद इबाद अली ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स श्रेणी में कांस्य पदक जीता। वह तीन राउंड में असफल रहे थे, मगर उन्होंने वापसी की और 57 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहकर कांस्य पदक जीता।

 

--Advertisement--