11 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी

img

मेष: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ धन या अन्य सम्पत्ति के विवाद में सफलता मिलेगी। आपकी राशि का लघु कल्याणकारी ढइया कहीं न कहीं मानसिक तनाव देगा।

कर्क: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। रचनात्म्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या: व्यवहार में सुधार करना चाहिए, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद रहे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।

धनु: किसी कार्य के संम्पन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

कुंभ: व्यावसायिक और समाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने मे सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 

Related News